![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मंगलवार को पार्टी की चुनावी रणनीति का खुलासा करते हुए भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव बसपा अपने दम पर लड़ेेगी। आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश के 450 संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों को बंद कर दिया गया है। संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक है। इससे संस्कृत ही नहीं, सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बसपा महासचिव ने कहा कि भगवान राम के नाम के सहारे सत्ता में झूठे वादे कर आई भाजपा ने चोला बदल लिया है। इस सरकार में ब्राह्मण ही नहीं, व्यापारी, किसान और मजदूर भी परेशान हैं। अराजकता हर तरफ हावी है। महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। कहने को रामराज है, लेकिन लोगों को चिह्नित कर हमले किए जा रहे हैं। हाथरस की घटना उदाहरण है, जिससे साफ हो गया कि प्रदेश में दलित समाज सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है।
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 17 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत