Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था

मेरठ के कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने गुरुवार को फिर गिरफ्तार कर लिया। उधम सिंह अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। उधम सिंह पर आरोप है कि उसने रंगदारी के लिए फोन किया है। वहीं, उधम सिंह ने रंगदारी के किसी भी मामले में लिप्त होने से इनकार किया है।

मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के कस्बा करनावल से कुख्यात उधम सिंह को सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि उधम सिंह ने रंगदारी के लिए फोन किया था। मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार अपने लाव लश्कर सहित थाना सरधना के कस्बा करनावल उधम सिंह के घर पहुंचे और उसको गिरफ्तार कर लिया। उधम सिंह लंबे समय से जेल में रहा था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर उधम सिंह घर आया था।

पुलिस के मुताबिक, उधम सिंह पर दर्जनों हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि कुख्यात उधम सिंह ने राजनीति में उतरने का भी मन बना लिया है। हालांकि, उधम सिंह का कहना है कि वह पहले से ही बीजेपी में है और उसकी पत्नी 2 साल से चेयरमैन है। रंगदारी के सवाल पर उधम सिंह ने खुद कहा अगर वह इस रंगदारी में संलिप्त है तो पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है, लेकिन अगर उसके नाम से कोई और व्यक्ति रंगदारी मांगता है तो पुलिस उसकी जांच करें।

मेडिकल स्टोर संचालक से 1.80 लाख वसूले, एसएसपी ने 2 सिपाहियों को किया सस्पेंड
कुख्यात ने विश्वास जताया पुलिस उसे फर्जी मुकदमों में नहीं फंसाएगी
उधम सिंह ने खुद कहा कि पुलिस उसको फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल नहीं भेजेगी। वहीं, एसपी देहात सहित किसी भी अधिकारी ने इस गिरफ्तारी पर खुलकर कुछ नहीं बोला है।