![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
यूपी के बुलंदशहर में सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कैंटीन पर फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव दरियापुर में बुधवार की देर रात कुछ युवक कैंटीन पर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान दौरान कैंटीन मालिक फौजी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। फायरिंग में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अयोध्या: मेडिकल स्टोर वाले से वसूले 1.80 लाख, 2 सिपाहियों को किया गया सस्पेंड
वहीं, छुट्टी पर आए फौजी पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, इस मामले में सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 17 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत