आगरा में डॉक्टर की किडनैपिंग करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर

बदन सिंह नाम के बदमाश पर पुलिस ने घोषित कर रखा था एक लाख रुपये का इनामहाल ही में आगरा के डॉक्टर की किडनैपिंग करके चंबल में ले गया थाडॉक्टर को छोड़ने के बदले पांच करोड़ की फिरौती मांगने का था प्लानपुलिस ने आगरा में ही बदन सिंह को एनकाउंटर में किया ढेरआगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच आधी रात मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बदन सिंह को मार गिराया। बदन सिंह ने हाल ही में आगरा के एक नर्सिंग होम के मालिक उमाकांड का किडनैप करके 5 करोड़ की फिरौती प्लान की थी।

पुलिस और बदन सिंह के बीच मुठभेड़ बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे के बीच जगनेर इलाके में हुई। उत्तर प्रदेश डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

आधी रात हुई मुठभेड़
एसएसपी आगरा मुनिराज ने बताया कि पुलिस को बदन सिंह के इलाके में होने की सूचना मिली थी। इसी दौरान जगनेर इलाके में डेढ़ बजे के आसपास दो लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। इस दौरान घेराबंदी करके उन्हें रोकने का प्रयास किया गया।

एनकाउंटर में लगी गोली
बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी उनका पीछा किया और जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बदमाशों को मृत घोषित कर दिया।

प्रफेशनल अपराधी था बदन सिंह
पुलिस ने मारे गए बदमाशों में से एक की पहचान बदन सिंह के रूप की है। पुलिस ने बताया कि बदन सिंह एक प्रफेशनल क्रिमिनल था। वह किडनैपिंग जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देता था। तीन बड़ी किडनैपिंग के बाद उसने चौथा अपहरण उसने आगरा के डॉ. उमाकांत का किया था, जिन्हें पुलिस की टीम ने चंबल से सुरक्षित बरामद कर लिया था।