Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ओलिंपिक गई भारतीय टीम को चीयर अप करने के लिए रेलवे का अनोखा तरीका,

23 जुलाई से टोक्यो में आयोजित होने जा रहे ओलिंपिक खेलों में भारतीय टीम की हौसला अफजाई के लिए उत्‍तर-मध्य रेलवे ने एक अनोखा अभियान चलाया है। इसमें रेलवे के सभी स्टेशनों पर सेल्फी पाइंट बनाए गए हैं। इस बार भारत की ओर से 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम ओलिंपिक में भाग ले रही है। इनमें 13 खिलाड़ी भारतीय रेलवे से हैं। इसलिए रेलवे अपने खिलाड़ियों का अपने तरीके से हौसला बढ़ा रहा है। वहीं, इस सेल्फी पाइंट के जरिए आम आदमी अपनी सेल्‍फी सोशल मीडिया पर शेयर कर भारत की जीत की कामना कर रहे हैं।

टोक्यो में आयोजित हो रहे ओलिंपिक को लेकर लोगों को भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उत्‍तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शुभम शर्मा के अनुसार, ओलिंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सेल्फी पाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा खेल एवं संस्कृति मंत्रालय और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से चीयर्स फॉर इंडिया अभियान भी चलाया जा रहा है।