![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
प्रियंका जी को अब तक की स्थिति के बारे में बताया: क्रांति सिंह लखीमपुर खीरी। यूपी में कांग्रेस की राजनीतिक जमीन तलाश रहीं प्रियंका गांधी शनिवार को पसगवां कांड की पीड़ित महिलाओं से मिलीं। दोनों पीड़ित महिलाएं सपा नेता क्रांति सिंह के घर पर रह रही हैं, जहां पर प्रियंका गांधी ने पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहीं, मामले में दोनों महिलाओं का कहना है कि पहले अखिलेश यादव और अब प्रियंका गांधी के दिए हौसले से उन्हें अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ न्याय की उम्मीद जगी है।पसगवां ब्लॉक में सपा से प्रमुख की उम्मीदवार रहीं रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक से नामांकन के दौरान बदसलूकी हुई थी। मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि सुरक्षा के लिहाज से दोनों महिलाओं समेत सपा नेता क्रांति सिंह को भी गनर मिला हुआ है।
घटना के बाद से वह सपा नेता क्रांति सिंह के घर पर ही रह रही हैं, जहां शनिवार को प्रियंका गांधी ने उनसे मुलाकात की और दुख दर्द सुना। पीड़ित महिलाओं रितु सिंह व अपनी प्रस्तावक ने बताया कि प्रियंका गांधी ने उनसे प्यार और सहकार से मुलाक़ात के साथ दर्द सुना और घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने उन्हें एक परिवार का सदस्य समझते हुए कंधे पर हाथ रखा और गले भी लगाया।स्तावक ने बताया कि प्रियंका ने उनसे और उनके बेटे से भी बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, सपा की उम्मीदवार रहीं रितु सिंह ने बताया कि जिस तरह पहले अखिलेश यादव ने उन्हें हौसला देते हुए समाजवादी पार्टी की बहनें बताया था, वहीं अब प्रियंका गांधी ने भी उन्हें अपनी बहन बताया है और हर संभव सहयोग का वादा किया है।
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला