जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चाचा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। देर शात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।नगर कोतवाली के कटरा इंद्रकुंवर पूरे गोपाली निवासी अश्वनी कुमार मिश्रा सोनू (48) का परिवार के कमलेश मिश्रा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अश्वनी मंगलवार को विवादित जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस पर अश्वनी ने लखनऊ में नौकरी करने वाले अपने भाई संजय को बुला लिया।
रात करीब 11 बजे अश्वनी अपने भाई संजय के साथ कमलेश पक्ष के लोगों से बातचीत करने के लिए उनके घर पहुंचे।इस दौरान कमलेश के परिवार के सौरभ मिश्रा ने पिस्टल से अश्वनी पर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से अश्वनी वहीं गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। गोली लगने से घायल अश्वनी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही, मगर कोई नहीं मिला। परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
More Stories
सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा अयोध्या, प्रयगराज, वाराणसी और गोरखपुर, एक उज्ज्वल भविष्य की ओर यूपी- Yogi Adityanath
Uttar Pradesh 69,000 शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षण विवाद, न्यायालय का नई चयन सूची जारी करने का निर्देश
Moradabad: युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला