भांजी से दुष्कर्म करता रहा मामा, ग्राम प्रधान मामी ने भी दिया पति का साथ.. – Lok Shakti
October 18, 2024

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भांजी से दुष्कर्म करता रहा मामा, ग्राम प्रधान मामी ने भी दिया पति का साथ..

 

पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवती 10 जनवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के यहां उसके पुत्र के जन्मदिन पर आई थी। उसके बाद से वह मामा के यहां ही रह गई। आरोप है कि 13 जून की दोपहर आरोपी ने युवती को कुछ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो उसे कूलर की पाइप से पीटा।इतना ही नहीं जब उसने घर से भागने की कोशिश की तो उसकी ग्राम प्रधान मामी ने उसे पकड़ लिया। युवती ने आरोप लगाया कि उसके चुप रहने का फायदा उठाते हुए मामा लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। 18 जून को उसके दूसरे मामा के घर पर शादी थी। इसमें युवती की मां भी शामिल होने आई। तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई।