43 वर्ष सेवा उपरांत समाज कल्याण विभाग के श्री कसार हुए सेवानिवृत्त – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

43 वर्ष सेवा उपरांत समाज कल्याण विभाग के श्री कसार हुए सेवानिवृत्त

जिला कार्यालय समाज कल्याण रायपुर में पदस्थ श्री सुरेश कुमार कसार, समाज शिक्षा संगठन आज 30 जून को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए हैं। श्री कसार द्वारा इस विभाग में 43 वर्ष 09 माह तक विभिन्न पदो (आशुलिपिक, उप अंकेक्षक, समाज शिक्षा संगठन) पर सेवाएं प्रदान की हैं। जिन्हे जिला कार्यालय समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र पाण्डेय, संयुक्त संचालक, श्री अमित सिंह परिहार, परिवीक्षा अधिकारी, श्री रविकांत कुम्भकार, परिवीक्षा अधिकारी, श्री मानसिंग ठाकुर, सहायक अधीक्षक एवं अन्य कार्यालयीन कर्मचारियों के द्वारा श्री कसार के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना सहित भावभीनी विदाई दी गई।