काव्य गोष्ठी में कोरोना से जागरुकता का दिया संदेश – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

काव्य गोष्ठी में कोरोना से जागरुकता का दिया संदेश

स्थानीय प्रयाग साहित्य समिति ने गायत्री मंदिर गार्डन में मासिक काव्य गोष्ठी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयाग साहित्य समिति के अध्यक्ष टीकमचंद सेन ने किया। काव्य गोष्ठी में कोपरा के कवि नूतन साहू ने कोरोना वायरस जागरूकता पर रचना पढ़ी। वरिष्ठ कवि तुकाराम कंसारी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कविता के माध्यम से प्रकृति को सहजने की बात कही। हास्य कवि गोकुल सेन ने मां की ममता पर काव्य पाठ किया।   युवा शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर ने शानदार नज़्म पढ़कर पिता के प्यार को उकेरा। हास्य व्यंग्य के कवि संतोष सेन ने जीवन के मार्मिक रहस्य को उजागर करते हुए रोटी की महिमा पर जोरदार पंक्ति पढ़ी। गीतकार टीकम सेन ने कोरोनावायरस के कहर पर प्रस्तुति दी। काव्य गोष्ठी का संचालान संतोष कुमार सोनकर मंडल ने किया।