Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हज यात्रा 2021 निरस्त लखनऊः

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव एवं कार्यपालक अधिकारी श्री राहुल गुप्ता ने बताया कि हज व उमराह मंत्रालय, सऊदी अरब सरकार ने सूचित किया है कि कोरोना महामारी के कारण सऊदी अरब सरकार ने केवल सऊदी अरब में रह रहे प्रवासियों को हज यात्रा 2021 की अनुमति दी है, जिस कारण अन्तर्राष्ट्रीय जायरीन के लिए हज-2021 की यात्रा निरस्त की जाती है।
श्री राहुल गुप्ता ने बताया कि सऊदी अरब के इन निर्देशों के अनुसार हज कमेटी आॅफ इण्डिया ने भी हज-2021 के आवेदनों को निरस्त कर दिया है, अब हज-2021 हेतु भारत से कोई भी यात्रा हज के जिए प्रस्थान नहीं करेगा।