![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
गाजीपुर में बीते दिनों सपना सिंह और बंदना यादव ने प्रभारी मंत्री के सामने समर्थन का आंकड़ा पेश किया था। दावेदारी में सबसे ज्यादा सपना सिंह के पाले में 35 जिला पंचायत सदस्य होने की चर्चा थी। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा, शीर्ष नेतृत्व और पार्टी ने सपना सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पूरा संगठन सपना सिंह को चुनाव जिताने में लगेगा। बंदना यादव का भी वोट सपना सिंह को मिलेगा, यह भरोसा है।सपना सिंह सैदपुर प्रथम से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं। सपना सिंह भाजपा के एमएलसी चंचल सिंह की रिश्तेदार हैं। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सपना सिंह और सपा के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह की पत्नी अंजना सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें सपना ने अंजना को 30 वोट से हराया था। सैदपुर प्रथम से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी मैदान में आया था लेकिर उसकी उम्मीदवारी रद्द होने से वह चुनाव नहीं लड़ पाया था।
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के करीब सपना सिंह जिला भाजपा कार्यालय पहुंची और पार्टी की सदस्यता लीं तो हलचल तेज हो गई। इसके तुरंत बाद दोपहर ढाई बजे के करीब भाजपा ने जिला पंंचायत अध्यक्ष के लिए सपना सिंह को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कुसुमलता के लिए सपा के तमाम दिग्गज पार्टी के सदस्यों को एकजुट करने में लगे हैं। जिले में इस बार सबसे अधिक 32 यादव प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं। यादव जिला पंचायत सदस्यों की संख्या के आधार पर ही लोग कयास लगाए थे कि बंदना यादव को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बना सकती है। इस बिखराव को देखते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों और पार्टी के नेताओं को लखनऊ तलब किया है।
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला