महराजगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैक का निर्माण कार्य जारी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

महराजगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैक का निर्माण कार्य जारी

प्रदेश में जनपद महराजगंज के चैक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य के लिए शासन ने तीसरी किश्त के रूप में रु0 390.26 लाख अवमुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
ज्ञात हो इस निर्माण कार्य के लिए पूर्व में कुल लागत 512.32 लाख मंजूर करते हुए इसके सापेक्ष प्रथम किश्त रु0 256.16 लाख, द्वितीय किश्त रु0 102.46 लाख अवमुक्त किए जा चुके हैं। तदोपरांत भवन निर्माण की लागत को पुनरीक्षित किया गया। अब यह रु0 748.88 लाख की लागत से निर्मित किया जा रहा है। शासन ने पुनरीक्षित लागत के सापेक्ष तीसरी किश्त में अवशेष लागत धनराशि को मंजूरी दी है।