Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

खीरीः दुधवा टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए बंद

दुधवा टाइगर रिजर्व 15 जून से सैलानियों के लिए औपचारिक रूप से बंद हो रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते एक मई से ही दुधवा में पर्यटन बंद कर दिया गया। इस बीच कोई भी सैलानी दुधवा नहीं आया है। अब दुधवा टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए 15 नवंबर को खुलेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक ने बताया कि दुधवा का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से 14 जून तक चलता है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व मे एक मई से पर्यटन बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही सैलानियों के जंगल भ्रमण के लिए वन निगम मंगाईं गईं जीनान जिप्सियों को भी लखनऊ वापस भेज दिया गया है। संवाद

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व 15 जून से सैलानियों के लिए औपचारिक रूप से बंद हो रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते एक मई से ही दुधवा में पर्यटन बंद कर दिया गया। इस बीच कोई भी सैलानी दुधवा नहीं आया है। अब दुधवा टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए 15 नवंबर को खुलेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक ने बताया कि दुधवा का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से 14 जून तक चलता है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व मे एक मई से पर्यटन बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही सैलानियों के जंगल भ्रमण के लिए वन निगम मंगाईं गईं जीनान जिप्सियों को भी लखनऊ वापस भेज दिया गया है।