Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

नंदनवन बना जैव विविधता पार्क

Default Featured Image

रायपुर : नंदनवन चिड़ियाघर अब जैव विविधता पार्क के नाम से जाना जाएगा। इसके अंतर्गत बन रहे पक्षी विहार को एस्सलवर्ल्ड और रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही सिंगापुर के जोरांग वर्ल्ड पार्क से भी इसे विकसित करने के लिए डिजाइन संबंधित आइडिया लिए गए हैं। साथ ही यहां से सभी बड़े जानवरों को जंगल सफारी में शिफ्ट किया जा रहा है। पार्क के लिए प्रथम फेस में काम शुरू हो गया है।

इन देशों के परिंदे बनेंगे आकर्षण का केंद्र
अब नंदनवन में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, गुयाना और मैक्सिको सहित अन्य देशों से अलग-अलग प्रजातियों के रंग-बिरंगी विदेशी पक्षी लाए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि वन प्रबंधन ने नंदनवन का नाम बदलने के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। एक-दो माह में अधिकारिक रूप से इस चिड़ियाघर का नाम बदल दिया जाएगा।
जानवरों की हो रही है शिफ्टिंग जैव विविधता पार्क की योजना तैयार होने के साथ ही नंदनवन से कई जानवरों को जंगल सफारी में शिफ्ट किया जा चुका है। अब यहां कुछ ही जानवर शेष बचे हैं। इन जानवरों को भी जल्द जंगल सफारी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उसके बाद नंदनवन का चिड़ियाघर का दर्जा समाप्त हो जाएगा।

20 प्रजातियों के पक्षी लाए जा चुके नंदनवन के अधिकारी ने बताया कि 20 अलग-अलग प्रकार के विदेशी पक्षियों
को लाया गया है। जिसमें वॉटर वर्ल्ड के बीस पक्षी चाइना, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, गुयाना, अमेरिका से लाए गए हैं। इसके साथ ही 10 से 15 केज वर्ल्ड पक्षी अफ्रीका, इंडोनेशिया, चाइना और साउथ अफ्रीका से अफ्रीकन ग्रे पैरेट, एफ लेफ्टस पैरेट, एमोजोन, पाइनस, क्रिस्टेट प्रेस्टीज आदि पक्षियों को लाया जा चुका है।
तीन जगहों पर देख सकेंगे पक्षी

वन विभाग पक्षी विहार में तीन अलगअलग प्रकार के रेंज बना रहा है। फ्री रेंज में पक्षी उड़ते हुए दिखाई देंगे। इस रेंज में पक्षी पर्यटकों के बिल्कुल करीब से उड़ते नजर आएंगे। उसके बाद केज वर्ल्ड रेंज होगा जिसमें पक्षी अपने केज में रहेंगे। तीसरा वॉटर वर्ल्ड रेंज होगा, जिसमें जलीय स्त्रोतों पर रहने वाले रंग-बिरंगे पक्षी विचरण करते नजर आएंगे।
नजर आएंगे 65 प्रजातियों के पक्ष
नंदनवन में अफ्रीकन ग्रे पेलिकन, ब्लैक श्वान, कारोलाइन डक, क्रस्टेड डक, सिल्वर फ्रीजेंट, क्रेस्टेड वुड, लव बर्ड और जेब्रा फ्रिंज सहित 65 अलगअलग प्रजातियों के विदेशी पक्षी रहेंगे। पक्षियों के रहने के लिए नंदनवन प्रबंधन द्वारा 38 लाख रुपए की लागत से पक्षी घर बनाया जा रहा है। अधिकारी का कहना है कि इसका निर्मांण एक महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पर्यटकों के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
100 प्रजातियों के विदेशी पेड़ भी दिखेंगे

नंदनवन में विदेश की अलग-अलग प्रजातियों के 100 पेड़ नजर आएंगे। इसके अलावा देश के सभी प्रदेशों के अलग-अलग प्रजातियों के पेड़ भी लगाए जाएंगे ताकि जैव विविधता का पूरा माहौल यहां तैयार हो सके। इनमें जलीय वनस्पतियों समेत कई प्रकार के हाइब्रिड पेड़ भी नजर आएंगे।