यास के कारण प्रभावित होंगे सरगुजा संभाग और आसपास के जिले, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यास के कारण प्रभावित होंगे सरगुजा संभाग और आसपास के जिले, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

 अति प्रबल हो चुके चक्रवात यास का असर प्रदेश के सरगुजा संभाग में पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से सरगुजा संभाग के जशपुर जिले और उसके आसपास के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक जशपुर और उसके आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के वह जिले जो जशपुर से दूर हैं, उनमें वर्षा और हवा की रफ्तार दोनों कम होगी। मुख्य रूप से सरगुजा संभाग और उसके आस-पास के जिले सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि अति प्रबल चक्रवात यास बुधवार सुबह 8 बजे ओडिशा के बालासोर से 50 किलोमीटर दूर व धर्मा से 45 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित था। इसके सुबह 11:30 बजे के आस-पास तट से टकराने की संभावना थी। इस समय चक्रवात की अधिकतम रफ्तार 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना बताई गई है। छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से सरगुजा संभाग के जशपुर जिले और उसके आसपास के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।