सिद्धारमैया ने दी सफाई भाजपा के आरोप पर सिद्धारमैया ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा इस कानून के बारे में लोगों में अंधविश्वास फैला रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान नींब एक परंपरा के तौर पर दिया गया था, उनके स्वागत के लिए लोगों ने उनके हाथ में नींबू दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप किसी गांव में जाते हैं तो लोग आपका नींबू से स्वागत करते हैं और यह कन्नड के लिए अंधविश्वास नहीं है।
भाजपा पर फर्जी खबर फैलाने का लगाया आरोप मुख्यमंत्री ने कहा कि अंधविश्वास के खिलाफ बिल कर्नाटक विधानसभा में पास किया गया है, यह हिंदू परंपराओं को कम नहीं करता है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक के बारे में कुछ भी ट्वीट करने से पहले इसकी जानकारी हासिल करिए। उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों के बीच फर्जी की खबर फैलाएंगे तो आईबी मिनिस्टर स्मृति ईरानी आपके खिलाफ अपने सर्कुलर के तहत कार्रवाई कर सकती हैं।
More Stories
Lokshakti ePaper 01 September 2024
विजेता टीमें अब राष्ट्र स्तर पर आयोजित नेहरू कप में लेंगे भाग
क्या उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है?