![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में हिंसा हुई थी। जिसके बाद आज हिंसा प्रभावित इलाकों का राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar) दौरा कर हालात का जायजा लेंगे। इसकी जानकारी खुद राज्यपाल धनखड़ ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। बता दें 2 मई को आए चुनावी नतीजे के बाद भड़की हिंसा में कई भाजपा कार्यकर्ताओं की जान चली गई थी।
वहीं अब राज्यपाल और ममता सरकार के बीच वार-पलटवार का शुरू हो गया है। राज्यपाल का यह दौरा टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बिल्कुल भी रास नहीं आया। राज्यपाल धनखड़ ने चुनाव के दौरान और इसके बाद हिंसाग्रस्त रहे कूचबिहार जाने का ऐलान किया तो ममता सरकार को यह नागवार गुजरा।
ममता बनर्जी ने राज्यपाल के दौरे को नियमों और प्रोटोकॉल के खिलाफ बताया तो धनखड़ ने आपत्तियों को दरकिनार करते हुए कहा है कि वह अपना काम कर रहे हैं।
More Stories
नवीन पटनायक ने ब्रिटिश शैली की छाया कैबिनेट के साथ ओडिशा की भाजपा सरकार पर कड़ी निगरानी रखी |
मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 600 नौकरियों के लिए 25,000 लोग पहुंचे | इंडिया न्यूज़
मुहर्रम 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- आज और कल इन रूट्स से बचें |