Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, शिवराज सरकार देने जा रही है ये तोहफा

Default Featured Image

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। शिवराज सरकार कोरोना संक्रमण के बीच में ही प्रदेश के लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। शिवराज सरकार साल 2005 के बाद भर्ती हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की पेंशन योजना में अंशदान बढ़ाने की तैयारी में हैं। इसके तहत अंशदान को 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फ़ीसदी किया जाएगा।

शिवराज सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। कैबिनटे की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के 4 लाख अधिकारी और कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

आपको बता दें सरकार ने इससे पहले साल 2021-22 के बजट में इसे रखा था। बजट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी लेकिन इसे कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली थी।  आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 14 फ़ीसदी अंशदान का पहले से ही लाभ मिल रहा है।

You may have missed