![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय बिंद विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्बली राम बिंद का रविवार को निधन हो गया। वह मेदपुर बनकट गांव के निवासी थे। उनकी अंत्येष्टि कर परिजन घर लौटे तो कुछ देर बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। महज 12 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी सकते में हैं।सत्तर वर्षीय दुर्बली राम बिंद वर्ष 1996 में मछलीशहर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। वह भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में भी विभिन्न पदों पर रहे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव को फाफामऊ (प्रयागराज) ले गए।देर शाम अंत्येष्टि कर घर लौटे तो कुछ देर बाद ही शाम करीब छह बजे पत्नी शांति देवी(65) का भी निधन हो गया। 12 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी का अंतिम संस्कार भी फाफामऊ में किया गया। दुर्बली राम बिंद के निधन पर भाजपा नेता राजेश सिंह, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, डॉ. गुलाब बिंद, सपा नेता संतोष बिंद, लालचंद्र गुप्ता, इंद्रसेन सिंह, राकेश सिंह, अजीत सिंह, सुधीश मौर्य आदि ने शोक जताया।
जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय बिंद विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्बली राम बिंद का रविवार को निधन हो गया। वह मेदपुर बनकट गांव के निवासी थे। उनकी अंत्येष्टि कर परिजन घर लौटे तो कुछ देर बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। महज 12 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी सकते में हैं।
सत्तर वर्षीय दुर्बली राम बिंद वर्ष 1996 में मछलीशहर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। वह भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में भी विभिन्न पदों पर रहे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव को फाफामऊ (प्रयागराज) ले गए।
देर शाम अंत्येष्टि कर घर लौटे तो कुछ देर बाद ही शाम करीब छह बजे पत्नी शांति देवी(65) का भी निधन हो गया। 12 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी का अंतिम संस्कार भी फाफामऊ में किया गया। दुर्बली राम बिंद के निधन पर भाजपा नेता राजेश सिंह, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, डॉ. गुलाब बिंद, सपा नेता संतोष बिंद, लालचंद्र गुप्ता, इंद्रसेन सिंह, राकेश सिंह, अजीत सिंह, सुधीश मौर्य आदि ने शोक जताया।
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला