सुश्री ठाकुर ने किया पत्रकार श्री प्रभु जोशी के निधन पर शोक व्यक्त
भोपाल : मंगलवार, मई 4, 2021, 16:41 IST
संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने इंदौर के प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और पत्रकार श्री प्रभु जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुश्री ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।श्री प्रभु जोशी के व्यक्तित्व में एक चित्रकार, कहानीकार, संपादक और टेली फिल्म निर्माता समाहित था। उन्हें भारत भवन का चित्रकला और मध्यप्रदेश साहित्य परिषद का कथा-कहानी के लिए अखिल भारतीय सम्मान भी प्राप्त हुआ। साहित्य के लिए उन्हें मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा गजानन माधव मुक्तिबोध फैलोशिप दी गई थी।
अनुराग उइके
More Stories
जबलपुर में आईटीसी होटल की गैस पाइप लाइन में विस्फोट, महिला की मौत, आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल
समाचार: आंध्र प्रदेश में नामांकित कर्मचारियों को आवश्यक चतुर्थ समय वेतनमान का लाभ, आदेश जारी
लाडली बहना योजना किस्त: लाडली बहना योजना के 1250 रुपये महिलाओं के खाते में सूचीबद्ध