Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

स्प्रिट पीने वाले एक और युवक की मौत, अब तक 2 ने तोड़ा दम, 2 की हालत गंभीर

Default Featured Image

राजधानी में स्प्रिट पीने से दो लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह चार लोगों की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मेकाहारा में दो युवकों का उपचार जारी है।

रविवार को इलाज के दौरान विजय कुमार चौहान की मौत हो गई है। वहीं तीन की हालत बनी हुई है। इनमें से एक और युवक ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आज सुबह राजू छुरा नाम के युवक ने तोड़ा दम दिया। अनिल छेडया, चंदन तिवारी का मेकाहारा में इलाज जारी है।

आपको बता दें कि मामला शहर के लालगंगा शॉपिंग मॉल के पीछे स्थित राजीव आवासीय परिसर इलाके का है जहां रहने वाले 4 लोगों ने एक साथ स्प्रिट पिया और चारों को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां देर रात एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक मृत्यु कार्यक्रम में ये चारों युवक शामिल हुए थे जहां स्प्रिट पीना बताया जा रहा है जिसके बाद चारों की रविवार सुबह अनिल छेडया, विजय कुमार चौहान और चंदन तिवारी समेत राजू छुरा की तबियत खराब हो गई।

जिसके बाद उनके परिजनों ने मेकाहारा में भर्ती कराया। देर शाम सूचना मिलने बाद गोलबाजार थाना पुलिस समेत आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जानकारी लेने के बाद इलाज के दौरान विजय कुमार की मौत हो गई।