Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अर्जुन और तिलक के शतक, भारत ने पाक के सामने रखा 306 रनों का टारगेट

अर्जुन आजाद और तिलक वर्मा के शतकों की मदद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने 9 विकेट पर 305 रन बनाए। अर्जुन ने 121 और तिलक ने 110 रन बनाए।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सुवेद पारकर मात्र 3 रन बनाकर अब्बास अफरीदी के शिकार बने। इसके बाद अर्जुन और तिलक ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 183 रन जोड़ते हुए स्कोर को मजबूती प्रदान की। इस साझेदारी को आमिर अली ने तोड़ा जब उन्होंने अर्जुन को बोल्ड किया। उन्होंने 111 गेंदों का सामना कर 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 121 रन बनाए। अर्जुन ने पहले मैच में कुवैत के खिलाफ नाबाद 60 रन बनाए थे। कप्तान ध्रुव जुरैल मात्र 10 रन बनाकर मोहम्मद आमिर के शिकार बने।

तिलक वर्मा की शतकीय पारी का अंत अब्बास अफरीदी ने उन्हें मो. आमिर के हाथों झिलवाकर किया। उन्होंने 119 गेंदों पर 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 110 रन बनाए। इसके बाद पाक गेंदबाजों ने कुछ हद तक वापसी की कोशिश की। नसीम शाह ने भारत को तीन झटके दिए। उन्होंने शाश्वत रावत (18), वरूण लवांडे (0) और करण लाल (0) को पैवेलियन लौटाया। सुशांत मिश्रा 1 रन बनाकर आउट हुए जबकि

विद्याधर पाटिल 1 रन बनाकर अब्बास अफरीदी के शिकार बने। अथर्व अंकोलेकर 16 और आकाश सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह ने 52 रनों पर 3 और अब्बास अफरीदी ने 72 रनों पर 3 विकेट लिए।