इस साल का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा…. – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

इस साल का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा….

वाराणसी में शुक्रवार को मौसम का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। धूप चढ़ने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों ने हर किसी को झुलसाया। तापमान बढ़ने का यही हाल रहा तो गरमी और झुलसाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिकतम तापमान औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही तापमान बढ़ने की संभावना है। तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो एक दो दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।बरतें यह सावधानीपूरे बदन के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। खासकर बच्चों को धूप से बचाएं। बासी भोजन और सड़े गले फल खाने से बचें। मौसमी फल और हरी सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं।

वाराणसी में शुक्रवार को मौसम का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। धूप चढ़ने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों ने हर किसी को झुलसाया। तापमान बढ़ने का यही हाल रहा तो गरमी और झुलसाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही तापमान बढ़ने की संभावना है। तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो एक दो दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

बरतें यह सावधानी
पूरे बदन के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। खासकर बच्चों को धूप से बचाएं। बासी भोजन और सड़े गले फल खाने से बचें। मौसमी फल और हरी सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं।