मयंक श्रीवास्तव, अयोध्याअयोध्या नगरी में रामजन्मभूमि परिसर में अब कोदंड राम की 5 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित करने के लिए भेजी गई है, जिसे कारसेवक पुरम में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने रखवा दिया है। यह मूर्ति विशेष धातु से तैयार की गई है। इसे मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा।दरसल, राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। मंदिर निर्माण के लिए 40 फीट गहराई तक हटाए गए मलबे को अब भरे जाने का कार्य ( ग्राउंड इंप्रूवमेंट) किया जा रहा है। वहीं, मंदिर निर्माण और राम जन्मभूमि परिसर के विकास में लोग अपनी भावना के अनुसार सहयोग दे रहे हैं, जिसको लेकर राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति लगाए जाने के लिए ग्वालियर के राम भक्त की ओर मेटल कोटेड फाइबर धातु से बनी भगवान राम की कोदंड मूर्ति श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय को सौंपी गई है। यह मूर्ति अभी रामघाट क्षेत्र स्थित कारसेवक पुरम में सुरक्षित रखा गई है। ट्रस्ट के मुताबिक, इस मूर्ति को लगाए जाने के लिए विचार किया जाएगा। इसके अनुरूप की स्थान पर इस मूर्ति को स्थापित की जाएगी।मूर्ति को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मूर्ति ग्वालियर के एक मूर्तिकार हैं। उन्होंने फाइबर की भगवान राम की मूर्ति बनाई है और उनकी कल्पना है कि भगवान श्री राम जब लंका पर विजय प्राप्त की तो उस समय भगवान को कैसी प्रसन्नता हुई होगी, उसी प्रसन्नता को इस मूर्ति के चेहरे पर दर्शाया गया है। मेटल कोटेड फाइबर है, क्योंकि 5 फीट लंबी कोदंड प्रतिमा है। यह भक्त की श्रद्धा थी, जिसको यहां समर्पित किया है। इस पर विचार किया जाएगा कि इस प्रतिमा को कहां स्थापित किया जाएगा।
Nationalism Always Empower People
More Stories
सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा अयोध्या, प्रयगराज, वाराणसी और गोरखपुर, एक उज्ज्वल भविष्य की ओर यूपी- Yogi Adityanath
Uttar Pradesh 69,000 शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षण विवाद, न्यायालय का नई चयन सूची जारी करने का निर्देश
Moradabad: युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला