भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला एंटीगुआ में गुरुवार (22 अगस्त) से खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली की नजर कप्तान के तौर पर 18वां शतक लगाने पर होगी। कोहली अगर ऐसा कर लेते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे। पोंटिंग ने 19 शतक लगाए थे। कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है।
स्मिथ ने कप्तान के तौर पर 109 टेस्ट में 25 शतक लगाए थे। इनमें विदेशी मैदान पर 56 टेस्ट में 17 शतक लगाए थे। स्मिथ ने कप्तान के तौर पर 8659 रन बनाए। पोंटिंग ने 77 टेस्ट में 6542 और कोहली ने 46 टेस्ट में 4515 रन बनाए। इस दौरान भारतीय कप्तान का औसत 62.13 रहा।
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज | देश | टेस्ट | रन | शतक | औसत |
ग्रीम स्मिथ | दक्षिण अफ्रीका | 109 | 8659 | 25 | 47.83 |
रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 77 | 6542 | 19 | 51.51 |
विराट कोहली | भारत | 46 | 4515 | 18 | 62.13 |
स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 34 | 3659 | 15 | 70.36 |
स्टीव वॉ | ऑस्ट्रेलिया | 57 | 3714 | 15 | 52.30 |
स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकों की बात करें तो सचिन तेंडुलकर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 200 टेस्ट में 51 शतक लगाए थे। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस हैं। उनके नाम 166 टेस्ट में 45 शतक हैं। कोहली ने 77 टेस्ट में कुल 25 शतक लगाए हैं। वे एक शतक लगाने के बाद स्टीव स्मिथ (25 शतक) को पीछे छोड़ देंगे। 26वां शतक लगाते कोहली वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स की बराबरी कर लेंगे। सोबर्स ने 93 टेस्ट में 26 शतक लगाए थे।
More Stories
आईपीएल 2024, डीसी बनाम जीटी: दिल्ली कैपिटल्स के प्ले ऑफ में पहुंची की अंतिम साजिश, बोल्ट में गुजरात को 4 रन से दी करारी रकम
बोरिया मजूमदार ने ‘प्रतिबंधित’ लॉन्च की: ‘सोशल मीडिया ट्रायल’ पर पुस्तक जिसका उन्होंने और उनके परिवार ने सामना किया | क्रिकेट खबर
आरआर बनाम एमआई, आईपीएल 2024: राजस्थान के राजाओं ने मुंबई को चटाई ढोल, यशस्वी जयसवाल की शतकीय पारी के साथ 9 विकेट से रिकॉर्ड आरआर