HSRP in Noida: नोएडा में आधी गाड़ियों में ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, नहीं लगी तो हो जाएं सावधान, कटेगा 5500 का चालान – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

HSRP in Noida: नोएडा में आधी गाड़ियों में ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, नहीं लगी तो हो जाएं सावधान, कटेगा 5500 का चालान

हाइलाइट्स:हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की डेडलाइन में सिर्फ 2 दिन15 अप्रैल के बाद प्लेट नहीं होने पर 5500 रुपये का जुर्मानानोएडा में करीब 10 लाख वाहन, अभी 3.78 लाख पर ही प्लेटऑनलाइन बुकिंग पर कई लोगों को मिली है 2-3 महीने वेटिंगनोएडायदि आपके वाहन में अभी भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है तो मुश्किल हो सकती है। दो दिन बाद यानी 15 अप्रैल से 5500 रुपये का आपका चालान कट सकता है। गौतम बुद्ध नगर जिले के रेकॉर्ड के अनुसार अभी 50 प्रतिशत वाहनों में भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी है। बता दें कि जिले में करीब 7.5 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं और करीब 2.5 लाख वाहन दूसरे जिलों में रजिस्टर्ड होने के बाद यहां चल रहे हैं। इस तरह करीब 10 लाख वाहन जिले में मौजूद होने का अनुमान है।रेकॉर्ड के अनुसार अभी 378319 वाहनों में ही एचएसआरपी लगी है। इनमें 133795 पुराने वाहन हैं और 244524 नए वाहन हैं। पुरानों वाहनों में नंबर प्लेट लगने की रफ्तार बेहद धीमी है। जिले में इस समय करीब 7.5 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें 4.70 लाख दो पहिया वाहन हैं। 2.20 लाख के करीब प्राइवेट कार हैं। इसके अलावा 2210 दो पहिया कमर्शल वाहन हैं। 17720 माल ढोने वाले वाहन हैं। 18393 ऑटो रिक्शा हैं और 5045 ई-रिक्शा हैं। 3206 प्राइवेट बस हैं। 1332 स्कूल बस हैं। इसके अलावा एंबुलेंस, ट्रैक्टर आदि वाहन भी रजिस्टर्ड हैं। वहीं हजारों वाहन ऐसे भी हैं जो कि दूसरे जिलों में पंजीकृत हैं और यहां संचालित हो रहे हैं। पूरे जिले में करीब 10 लाख वाहन मौजूद होने का अनुमान है।दो-तीन महीने की वेटिंगजिले में तमाम लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग करा रखी हैं और उन्हें दो से तीन महीने की वेटिंग मिली हुई है। जिन लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग करा रखी हैं वे वाहन चलाते समय अपनी पर्ची अपने साथ रखें। पर्ची दिखाने पर वह चालान से बच सकते हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सबके लिए जरूरी, जानें कैसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनमानक के अनुसार वाहन पर ना मिली हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट, वसूला जाएगा इतना जुर्माना80 डीलर लगा रहे एचएसआरपीरोजमार्टा कंपनी के सीनियर अधिकारी महेश मल्होत्रा के अनुसार इस समय जिले में उनकी एजेंसी से 80 डीलर जुड़े हैं, जिनके यहां हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई जा रही हैं। हर रोज 3700 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ये डीलर लगा रहे हैं। इसके अलावा करीब 3 हजार नंबर प्लेट हर रोज लोग डायरेक्ट ऑनलाइन बुकिंग करके मंगा रहे हैं। वहीं अन्य एजेंसी भी एचएसआरपी लगा रही हैं।नोएडा के एआरटीओ एके पांडे का कहना है, ’15 अप्रैल तक सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने की डेडलाइन है। इसे लगवाने में पुराने वाहन मालिकों ने बेहद कम रुचि दिखाई है। अभी तक के आदेश के मुताबिक 15 अप्रैल के बाद एचएचआरपी न होने पर 5500 रुपये का चालान होगा।’यूपी में अगले साल तक लगवा सकेंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 3.28 करोड़ वाहन मालिकों को राहतक्या है एचएसआरपी और किन वाहनों के लिए जरूरीहाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एक होलोग्राम स्टिकर के जैसा होता है। इस पर गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर होता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे जरूरी किया गया है। प्रेशर मशीन से लिखे जाने वाले एचएसआरपी पर एक पिन होता है जो गाड़ी से जोड़ता है। यह पिन एक बार गाड़ी में नंबर प्लेट को पकड़ लेगा तो दोनों तरफ से लॉक हो जाएगा। हल्के नीले रंग का स्टिकर पेट्रोल और सीएनजी वाहनों के लिए तय है। वहीं डीजल से चलने वाली गाड़ियों के लिए नारंगी रंग का स्टिकर अनिवार्य है। 2 अक्टूबर 2018 से रंगीन स्टिकर सभी नए वाहनों में लगाया जा रहा है। एचएसआरपी 2012 से पहले की कार और दोपहिया वाहनों में लगाना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने एचएसआरपी और ईंधन के मुताबिक रंगीन स्टिकर लगाने का निर्देश दिया है। 15 दिसंबर 2020 से इसको लेकर खास अभियान भी चलाया जा रहा है।प्रतीकात्मक तस्वीर