रायपुर। प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई पर भारी संकट खड़ा हो गया है। आज सुबह से एक भी डोज की सप्लाई नहीं हो सकी है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में हाहाकार मच गया है। रायपुर में हर दिन 10 हजार डोज की जरूरत है।
कल जिन मरीजों को डोज मिली उन्हें आज भी रेमडेसिविर इंजेक्शन लगना जरूरी था। लेकिन आज सुबह से कोई खेप रायपुर नहीं पहुंची है।जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार द्वारा सप्लाई प्रभावित करने की खबर है। बता दें कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का अधिकांश उत्पादन महाराष्ट्र और गुजरात में होता है। महाराष्ट्र में ज्यादा मरीज होने के चलते कंपनी पर अन्य राज्यों में सप्लाई न करने का दवाब है।
More Stories
सीजी ब्रेकिंग: कृषि अधिकारी के घर में अचानक लगी आग, तूफान, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया मोर्चा
आज सवाई मानसिंह शताब्दी में लड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स
झारखंड की सुगबुगाहट के बाद पुलिस फोर्स, जशपुर बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन ऑपरेशन सर्च किया