भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने बुधवार को सांसदों और विधायकों की बैठक ली। इसमें पुरंदेश्वरी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों की मदद के मोर्चे पर उतरने के निर्देश दिए। पुरंदेश्वरी ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर लोगों की मदद करें।
पुरंदेश्वरी के निर्देश के बाद भाजपा ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए समन्वय समिति का गठन किया है।
प्रदेश समन्वय समिति में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को संयोजक बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और सांसद सुनील सोनी को सदस्य बनाया गया है। परामर्श और सलाह डेस्क पर डा. विमल चोपड़ा को संयोजक, डा. जेपी शर्मा, डा. अखिलेश दुबे, डा. राघवेंद्र सिंह और डा. देवेंद्र कश्यप को सदस्य बनाया गया है।
More Stories
सीजी ब्रेकिंग: कृषि अधिकारी के घर में अचानक लगी आग, तूफान, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया मोर्चा
आज सवाई मानसिंह शताब्दी में लड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स
झारखंड की सुगबुगाहट के बाद पुलिस फोर्स, जशपुर बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन ऑपरेशन सर्च किया