![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
कोराना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिले में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात में 10 से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं जारी रहेंगी। आवागमन के साथ अन्य गतिविधियां ठप रहेंगी। पूरे प्रदेश में कोविड-19 के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रयागराज में बुधवार को भी 1076 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में सख्ती से कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने देर रात नई गाइडलाइन जारी करने के साथ रात्रि कर्फ्यू का आदेश दिया। गाइडलाइन के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राशन, स्वास्थ्य, डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक सेवाओं पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। हालांकि, सुबह आठ बजे तक दूध, सब्जी आदि जरूरत की वस्तुओं के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। चंद्रशेखर आजाद पार्क, खुशरोबाग आदि पार्क में सुबह टहलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
गाइडलाइन के मुख्य बिंदु
कर्फ्यू का प्रतिबंध फल, सब्जी की मंडियों पर लागू नहीं होगा
12 तक के विद्यालय पूर्णत: बंद रहेंगे, ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी
परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत होंगी, प्रोटोकाल का करना होगा पालन
रात्रि शिफ्ट के सरकारी एवं निजी संस्थान के कर्मचारियों को कर्फ्यू से छूट रहेगी
टिकट दिखाकार यात्री रात में आ-जा सकेंगे
पंचायत चुनाव तथा अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों पर कर्फ्यू का प्रतिबंध लागू नहीं होगा
प्रतियोगी परीक्षाओं, शादी, शव यात्रा, धार्मिक समारोह पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 17 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत