मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रख्यात रंगकर्मी श्री बंसी कौल के निधन पर शोक व्यक्त किया – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रख्यात रंगकर्मी श्री बंसी कौल के निधन पर शोक व्यक्त किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रख्यात रंगकर्मी श्री बंसी कौल के निधन पर शोक व्यक्त किया


 


भोपाल : शनिवार, फरवरी 6, 2021, 23:15 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध रंगकर्मी श्री बंसी कौल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी है।श्री चौहान ने कहा है कि श्री बंसी कौल का निधन रंगमंच के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने देश -विदेश में अपने रंग प्रस्तुतियों एवं रंग प्रयोगों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया। स्वर्गीय श्री बंसी कौल ने 100 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया, रंग शिविरों का संचालन किया तथा अभिनव प्रशिक्षण पद्धति पर कई शोध किए।श्री कौल को पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा मध्य प्रदेश सरकार का कालिदास सम्मान एवं शिखर सम्मान प्राप्त हुए।


-