![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल है। वे टॉप 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।
विराट इस लिस्ट में नौवें क्रम पर मौजूद है। वे आईसीसी की टेस्ट और वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल Hooper HQ के मुताबिक विराट के इंस्टाग्राम पर 3.6 करोड़ फॉलोअर्स है और उन्हें हर पोस्ट के 158000 पाउंड (1.35 करोड़ रुपए) मिलते हैं। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में टॉप पर है। उनके 17.3 करोड़ फॉलोअर्स हैं और उन्हें प्रति पोस्ट 784000 यूरो (6.72 करोड़ रुपए) मिलते हैं। ब्राजील के फुटबॉलर नेमार 4.97 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मैसी 4.46 करोड़ रुपए के साथ तीसरे क्रम पर हैं।
More Stories
अरशद नदीम भी हमारा बच्चा है: पेरिस ओलंपिक 2024 फाइनल के बाद नीरज चोपड़ा की मां ने जीता दिल – देखें | अन्य खेल समाचार
भारत बनाम स्पेन हॉकी कांस्य पदक मैच लाइव कैसे देखें: पेरिस ओलंपिक 2024 लाइव स्ट्रीमिंग विवरण | अन्य खेल समाचार
ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद डिहाइड्रेशन के कारण विनेश फोगट अस्पताल में भर्ती | अन्य खेल समाचार