मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा रोपा
भोपाल : रविवार, अप्रैल 4, 2021, 16:41 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम लोगों से पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने की अपील की है। इस अवसर पर कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया भी उपस्थित थे।करंज का चिकित्सा में भी महत्वपूर्ण उपयोग है।इसके अलावा करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। इसके प्रमुख औषधीय गुणों की बात करें तो यह कुष्ठ रोग के उपचार, घाव को जल्दी ठीक करने, सूजन दूर करने और कफ एवं वात का शमन करने में उपयोग किया जाता है। इसके पौधे की छाल को घिसकर लेप तैयार कर कुष्ठ एवं घाव के स्थान पर लगाने से लाभ होता है। इसका तेल कृमिनाशक होता है। मधुमेह, वबासीर, दंत रोगों में भी करंज का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लकड़ी दातून के रूप में भी उपयोग में लाई जाती है। इसकी प्रजातियों में करंज, कट करंज और चिरबिल्व शामिल हैं।
अशोक मनवानी
More Stories
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज
पूर्व राष्ट्रपति अमिरार अमेरीका, धार्मिक उत्सव में शामिल हुए
क्रिकेट खिलाड़ी ग्राउंड पर 15 साल का लड़का कार्डियक अरेस्ट की मौत हो गई