नैनी बाजार के एक व्यवसायी के नौ वर्षीय दिव्यांग मासूम बेटे के साथ उसका फिजियोथेरेपस्टि अश्लील हरकत करते रंगेहाथ पकड़ा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिता ने बताया कि फिजियो थेरेपिस्ट भरत प्रकाश पाल बीते 14 महीने से उनके दिव्यांग बेटे का इलाज कर रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर में आरोपी घर पर बेटे को अकेले कमरे में एक्सरसाइज करा रहा था। इस दौरान पिता भोजन करने दुकान से घर आए थे। बाथरूम में फिजियोथेरेपिस्ट को उन्होंने बेटे के संग आपत्तिजनकर हालत में देख लिया। यह देखकर वह अचंभित रह गए। जानकारी पर परिवार के अन्य सदस्य भी इकट्ठा हो गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।व्यवसायी पिता ने बताया कि उनके पुत्र ने थेरेपिस्ट की शिकायत पहले भी कई बार की थी। लेकिन तब उनको बेटे की बात समझ में नहीं आई। आज रंगेहाथ पकड़ने के बाद आरोपी ने सब के सामने अपराध काबूल लिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाका गांव का रहने वाला है। तीन साल पहले उसका विवाह हुआ था। जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी भी मौके पर आ गई। उसने व्यवसायी परिवार से पति को माफ कर देने की काफी मिन्नते की। हालांकि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
नैनी बाजार के एक व्यवसायी के नौ वर्षीय दिव्यांग मासूम बेटे के साथ उसका फिजियोथेरेपस्टि अश्लील हरकत करते रंगेहाथ पकड़ा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पिता ने बताया कि फिजियो थेरेपिस्ट भरत प्रकाश पाल बीते 14 महीने से उनके दिव्यांग बेटे का इलाज कर रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर में आरोपी घर पर बेटे को अकेले कमरे में एक्सरसाइज करा रहा था। इस दौरान पिता भोजन करने दुकान से घर आए थे। बाथरूम में फिजियोथेरेपिस्ट को उन्होंने बेटे के संग आपत्तिजनकर हालत में देख लिया। यह देखकर वह अचंभित रह गए। जानकारी पर परिवार के अन्य सदस्य भी इकट्ठा हो गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।
व्यवसायी पिता ने बताया कि उनके पुत्र ने थेरेपिस्ट की शिकायत पहले भी कई बार की थी। लेकिन तब उनको बेटे की बात समझ में नहीं आई। आज रंगेहाथ पकड़ने के बाद आरोपी ने सब के सामने अपराध काबूल लिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाका गांव का रहने वाला है। तीन साल पहले उसका विवाह हुआ था। जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी भी मौके पर आ गई। उसने व्यवसायी परिवार से पति को माफ कर देने की काफी मिन्नते की। हालांकि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
More Stories
Hathras: पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: घरेलू हिंसा की भयावह तस्वीर
उत्तर प्रदेश में बढ़ती हिंसा: Varanasi में साधु की हत्या, अपराधियों में बढ़ती निर्दयता?
ज्ञानवापी विवाद: Gorakhpur में योगी आदित्यनाथ के बयान से उभरे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयाम