सुखी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई
भोपाल : बुधवार, मार्च 31, 2021, 18:51 IST
संचालक जनसम्पर्क श्री आशुतोष प्रताप सिंह ने संचालनालय से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारी को सुखी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह गौर और सहायक ग्रेड-2 श्रीमती वंदना जवंजाल आज सेवा निवृत्त हुए हैं। दोनों शासकीय सेवकों को संचालक ने शाल-श्रीफल और सेवा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अपर संचालक, प्रशासन श्री सुरेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
समर चौहान
More Stories
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज
पूर्व राष्ट्रपति अमिरार अमेरीका, धार्मिक उत्सव में शामिल हुए
क्रिकेट खिलाड़ी ग्राउंड पर 15 साल का लड़का कार्डियक अरेस्ट की मौत हो गई