उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी सम्मान के हैं हकदार – मंत्री डॉ. मिश्रा
38 निरीक्षकों को बनाया गया मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक
भोपाल : बुधवार, मार्च 31, 2021, 19:49 IST
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बेहतर कार्य करते हुए उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले अधिकारियों का सम्मान होना ही चाहिये। ऐसे अधिकारी सम्मान के सही हकदार हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग में सम्पूर्ण सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले निरीक्षकों को राज्य शासन द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 38 निरीक्षकों को मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। इससे बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। उप पुलिस अधीक्षक का पद उन्हें गौरवान्वित करेगा।अपर सचिव, गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि पुलिस रेग्युलेशन एक्ट-1861 के नियम-45 अनुसार निरीक्षक/समकक्ष संवर्ग में सेवा अवधि में 6 माह से कम अवधि शेष रहने तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति दिये जाने का प्रावधान हैं। राज्य शासन ने ऐसे 38 अधिकारियों के मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिये हैं। इन अधिकारियों को वेतन एवं भत्ते निरीक्षक के पद अनुसार ही प्राप्त होंगे, लेकिन वे उप पुलिस अधीक्षक का गणवेश धारित कर सकेंगे।
अलूने
More Stories
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज
पूर्व राष्ट्रपति अमिरार अमेरीका, धार्मिक उत्सव में शामिल हुए
क्रिकेट खिलाड़ी ग्राउंड पर 15 साल का लड़का कार्डियक अरेस्ट की मौत हो गई