वाराणसी में रंग खेलने के बाद गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

वाराणसी में रंग खेलने के बाद गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसीघाट के सामने होली पर रंग खेलने के बाद गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। दोनों की पहचान राज गौंड (15) निवासी नगवा और यश कुमार सिंह (14) निवासी रामानुजम कॉलोनी, अस्सी के रूप में हुई। दोनों किशोरों के परिजन घटना से अंजान थे। सोमवार को घर से निकले किशोर जब वापस नहीं आए तो उनकी खोजबीन तेज की। मंगलवार को दोपहर में जब परिजन तुलसीघाट पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों किशोर गंगा में डूबते दिखाई दिए। इसके बाद भेलूपुर पुलिस गोताखोर और जल पुलिस की मदद से दोनों की तलाश में जुट गए। दोनों का शव कुछ ही देर में गोताखोरों ने खोज निकाला। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। किशोरों की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा है।
अस्सी स्थित रामानुजम कॉलोनी में रहने वाले महेश सिंह के पुत्र यश कुमार सिंह की दोस्ती नगवा में किराये पर रहने वाले पुनवासी गौंड के बेटे राज गौंड से हो गई। दोनों के परिजनों की मानें तो होली के दिन रंग खेलने के बाद कॉलोनी के रहने वाले पांच से छह किशोरों के साथ सभी तुलसीघाट गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। जहां सभी अपने कपड़े उतारकर सीढ़ी पर रखने के बाद गंगा में नहाने के लिए कूद गए। इस दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसीघाट के सामने होली पर रंग खेलने के बाद गंगा में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। दोनों की पहचान राज गौंड (15) निवासी नगवा और यश कुमार सिंह (14) निवासी रामानुजम कॉलोनी, अस्सी के रूप में हुई।