होली पर्व को सादगी से मनाएँ : वन मंत्री कुँवर शाह
भोपाल : रविवार, मार्च 28, 2021, 19:34 IST
वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने भारतीय संस्कृति के प्रतीक पर्व होली के त्यौहार पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।वन मंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि होली त्यौहार ऐसे कालखंड में पड़ रहा है, जब पूरा विश्व और प्रदेश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, अत: होली पर्व को सादगी पूर्वक ‘मेरी होली मेरा घर’ की तर्ज पर मना कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करें।वन मंत्री ने कहा है कि होलिका दहन के लिए गाँव-शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष आयोजन में लकड़ी का उपयोग होता है। उन्होंने आह्वान किया है कि इसे प्रतीक रूप से मनाते हुए वनों के संरक्षण पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाना जरूरी है। श्री शाह ने हरे-भरे पेड़ों को नुकसान न पहुँचाने की भी अपील की है।
ऋषभ जैन
More Stories
सामूहिक गिरोह के बाद गिरोह की हत्या कर पिटाई में सादिक और उसके दोस्त को गिरोह बनाया गया
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज
पूर्व राष्ट्रपति अमिरार अमेरीका, धार्मिक उत्सव में शामिल हुए