Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जार्जटाउन में अजय यशवंत नेहरू की जमीन सील करने पहुंचे अफसर, मांगा नक्शा 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

न्यायालय के आदेश पर अजय यशवंत नेहरू के नाम से जार्जटाउन स्थित भूखंड को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, अपर नगर आयुक्त ने शुक्रवार को भूखंड का निरीक्षण किया। एडीएम सिटी ने नगर निगम के नजूल विभाग से जमीन का नक्शा मांगा है। नक्शा मिलने के बाद जमीन सील कर दी जाएगी।जार्जटाउन स्थित 2700 वर्ग गज क्षेत्रफल के भूखंड को लेकर एक व्यक्ति ने खुद को अजय यशवंत नेहरू बताते हुए दावेदारी कर दी थी। न्यायालय ने फर्जी दावेदार को जेल भेजने का आदेश दिया है। इसी के साथ संबंधित भूखंड को सील करने का भी आदेश दिया है। न्यायालय ने सात अप्रैल को प्रशासन से जवाब मांगा है। इसी परिप्रेक्ष्य में एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एसपी सिटी दिनेश सिंह, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद टीम के साथ पहुंचे।भूखंड के एक हिस्से में रह रहे लोग भी एकत्रित हो गए तथा विरोध जताया। इस पर वहां रह रहे लोगों को कागजात दिखाने के लिए एक दिन का समय दिया गया। साथ ही नगर निगम से भूखंड का नक्शा मांगा गया है। एडीएम सिटी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में शुक्रवार को भूखंड का मुआयना किया गया। नगर निगम से जमीन के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। नक्शा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।फर्जी नेहरू के खिलाफ कैंट में रिपोर्ट दर्जहाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार की तहरीर पर शुक्रवार को प्रेम चंद्र साहू उर्फ अजय यशवंत नेहरू के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

न्यायालय के आदेश पर अजय यशवंत नेहरू के नाम से जार्जटाउन स्थित भूखंड को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, अपर नगर आयुक्त ने शुक्रवार को भूखंड का निरीक्षण किया। एडीएम सिटी ने नगर निगम के नजूल विभाग से जमीन का नक्शा मांगा है। नक्शा मिलने के बाद जमीन सील कर दी जाएगी।

जार्जटाउन स्थित 2700 वर्ग गज क्षेत्रफल के भूखंड को लेकर एक व्यक्ति ने खुद को अजय यशवंत नेहरू बताते हुए दावेदारी कर दी थी। न्यायालय ने फर्जी दावेदार को जेल भेजने का आदेश दिया है। इसी के साथ संबंधित भूखंड को सील करने का भी आदेश दिया है। न्यायालय ने सात अप्रैल को प्रशासन से जवाब मांगा है। इसी परिप्रेक्ष्य में एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एसपी सिटी दिनेश सिंह, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद टीम के साथ पहुंचे।

भूखंड के एक हिस्से में रह रहे लोग भी एकत्रित हो गए तथा विरोध जताया। इस पर वहां रह रहे लोगों को कागजात दिखाने के लिए एक दिन का समय दिया गया। साथ ही नगर निगम से भूखंड का नक्शा मांगा गया है। एडीएम सिटी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में शुक्रवार को भूखंड का मुआयना किया गया। नगर निगम से जमीन के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। नक्शा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी नेहरू के खिलाफ कैंट में रिपोर्ट दर्ज
हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार की तहरीर पर शुक्रवार को प्रेम चंद्र साहू उर्फ अजय यशवंत नेहरू के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।