मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करंज का पौधा लगाया
भोपाल : शुक्रवार, मार्च 26, 2021, 14:07 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा लगाया। सांसद श्री वी. डी. शर्मा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी लोगों से पौधारोपण का आग्रह किया है। प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण सुधार में पौधा रोपण का कार्य एक अभियान का रूप लेने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री चौहान नागरिकों को प्रेरित करने के लिए प्रतिदिन पौधा लगा रहे हैं।करंज का महत्वकरंज एक बहुउद्देशीय सदाबहार वृक्ष है। इसकी लकड़ी किसानों के रोजमर्रा में काम आने वाले कृषि औज़ारों, घरेलू कार्यों एवं ईंधन के काम में लायी जाती है।करंज एक ऐसा पौधा है, जिससे प्राप्त होने वाले तेल को बायो-डीजल के रूप में उपयोग में लाने की प्रबल और अपार सम्भावनाएँ दिखती हैं।
अशोक मनवानी
More Stories
सामूहिक गिरोह के बाद गिरोह की हत्या कर पिटाई में सादिक और उसके दोस्त को गिरोह बनाया गया
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज
पूर्व राष्ट्रपति अमिरार अमेरीका, धार्मिक उत्सव में शामिल हुए