मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीदों को किया नमन
भोपाल : मंगलवार, मार्च 23, 2021, 13:55 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थिति सभा कक्ष में शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत के दिन उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके साथ ही डॉ. राम मनोहर लोहिया और शहीद हेमू कालाणी की जयंती पर उनके चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। डॉ. लोहिया और हेमू कालाणी भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हुए थे।
अशोक मनवानी
More Stories
गुना, शिवपुरी सहित 12 श्रंगार में बनेंगी 613 करोड़ में बनेंगी 283 सड़कें, 803 किमी लंबाई
सामूहिक गिरोह के बाद गिरोह की हत्या कर पिटाई में सादिक और उसके दोस्त को गिरोह बनाया गया
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज