जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने प्रधानमंत्री श्री मोदी सहित सभी का आभार व्यक्त किया
भोपाल : सोमवार, मार्च 22, 2021, 18:09 IST
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पहल पर देश में शुरू हुई नदी जोड़ो परियोजना को साकार करने के लिए केन बेतवा लिंक परियोजना के एम.ओ.यू साइन होने पर जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत का आभार व्यक्त किया है।मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि केन-बेतवा परियोजना मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड की जीवन रेखा बनेगी। यह परियोजना क्षेत्र के लोगों की किस्मत बदल देगी और बुंदेलखंड के भविष्य को स्वर्णिम युग में ले जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर 41 लाख से अधिक लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। आठ लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इस परियोजना से प्रदेश के 6 जिले सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर दोनों राज्यों में यह केन बेतवा पानी बंटवारे का ऐतिहासिक समझौता प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बुंदेलखंड की जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, यह भागीरथी प्रयास हम सबके जीवन में एक नया उजाला लेकर आएगा।
अरूण राठौर
More Stories
गुना, शिवपुरी सहित 12 श्रंगार में बनेंगी 613 करोड़ में बनेंगी 283 सड़कें, 803 किमी लंबाई
सामूहिक गिरोह के बाद गिरोह की हत्या कर पिटाई में सादिक और उसके दोस्त को गिरोह बनाया गया
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज