![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
पंचायत चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को जीरो रोड स्थित जिला कार्यालय पर इस संबंध में पदाधिकारियों की बैठक हुई और इसमें चुनाव से संबंधित अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों में जोश भी भरा।पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। चुनाव में स्थानीय मुद्दों को ही लोगों के बीच रखा जाएगा। साथ ही बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हो रही वृद्धि को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सभी सीटों पर इस बार चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने यूपी के हालात पर भी चर्चा की। कहा कि प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। योगी सरकार जनहित के सभी मोर्चों पर फेल साबित हुई है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि रोजाना हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी भी बेतहाशा बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। ऐसी हालत इसके पहले कभी भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर चुकी है। इससे पार्टी की ताकत बढ़ी है। संचालन संजय तिवारी ने किया। बैठक में शहर नफीस अनवर, यमुनापार के अध्यक्ष अरूण तिवारी, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, विजय प्रकाश सुधाकर, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, खुशनावेदा फारूकी, रामछबीले मिश्रा, तलत अजीम, अनिल पांडेय, रमेश पांडेय, अनीता कुशवाहा, माध्वी राय, मंजू संत, आशीष पांडेय, राजीव द्विवेदी, अल्पना निषाद, बृजेश सिंह, राजीव द्विवेदी, बब्लू खान, विवेक पांडेय, अभिनीत कुशवाहा, अंजुम नाज आदि मौजूद रहीं।
More Stories
सड़क दुर्घटना: दो बच्चों में भिड़ंत, 4 यात्रियों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल, मची चीख-पुकार
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 20 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 17 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन