रायपुर 21 दिसंबर 2024/ महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह का आयोजन विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है व रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है। शिक्षा से हमें न केवल ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह हमें सोंच, समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है। यह हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस अवसर पर विद्यार्थीगण, उनके अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
Trending
- परीक्षण सेवानिवृत्ति पर विराट कोहली यू-टर्न को मजबूर करने के लिए, नवजोत सिंह सिद्धू की “50% सुनील गावस्कर” सादृश्य
- एलियनवेयर 16 अरोरा, 16x अरोरा के साथ इंटेल कोर अल्ट्रा 9 सीपीयू, Geforce RTX 5070 GPU लॉन्च किया गया
- अमिताभ बच्चन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रशंसा करने के लिए एक्स पर लौटते हैं, कहते हैं
- दिल्ली के आरके पुरम में आयोजित दो वांटेड अपराधी | नवीनतम समाचार दिल्ली
- Mathura सरकारी स्कूल में शिक्षक का शर्मनाक कृत्य! नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- सारंडा में सक्रिय 12 नक्सली सरेंडर की तैयारी में, जानिए क्या है अपडेट
- ब्रह्मोस ब्लिट्ज पाकिस्तान को छोड़ देता है: एक संघर्ष विराम के लिए मजबूर करने वाले हमलों के अंदर |
- Genz का मानना है कि वे AI से शादी कर सकते हैं, मानव कनेक्शन को बदल सकते हैं: रिपोर्ट