Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

किसान आत्म-निर्भर होंगे तो देश भी आत्म-निर्भर बनेगा – राज्य मंत्री श्री कुशवाह


किसान आत्म-निर्भर होंगे तो देश भी आत्म-निर्भर बनेगा – राज्य मंत्री श्री कुशवाह


ग्वालियर जिले के 23 हजार किसानों के खाते में पहुँची 4 करोड़ रूपए की राशि 


भोपाल : शनिवार, फरवरी 27, 2021, 20:49 IST

किसान आत्म-निर्भर होंगे तो प्रदेश एवं देश भी आत्म-निर्भर बनेगा। इसी रोड़मैप पर चलकर मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण में जुटी है। यह बात  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण  (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री  श्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर में  मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम  कही। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के आयोजित  राज्य स्तरीय कार्यक्रम में  एक क्लिक के जरिए प्रदेश के 20 लाख किसानों के खाते में 400 करोड़ रूपए की धनराशि अंतरित की।उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले के 23 हजार किसानों के खातों में  4 करोड़ रूपए की धनराशि पहुँची।  कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। एलईडी स्क्रीन पर  ग्वालियर में किसानों ने देखा और सुना। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश देश में एक मात्र राज्य है, जहाँ हर किसान के खाते में एक साल में 10 हजार रूपए की राशि पहुँचाई जा रही है। इसमें से 6 हजार रूपए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से और 4 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री किसान योजना के तहत दी जा रही है।कार्यक्रम में  जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव और अन्य जनप्रतिनिधि एवम किसान मोजूद थे।


महेश दुबे