24 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही उमस भरा रहा और हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आकाश साफ रहने और बृहस्पतिवार सुबह धुंध छाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया।
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
More Stories
कांग्रेस ने हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए दिग्गजों की घोषणा की: सिरसा में शैलजा बनाम तंवर, रोहतक के लिए हुड्डा |
बिहार के पटना में 4 बाइक सवार हमलावरों ने जेडीयू युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी
आंध्र प्रदेश के सोमसिला जंगल में जंगल की आग भड़की, आग बुझाने के प्रयास जारी |