Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अनूठी पहल, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराया गया स्टाल


अनूठी पहल, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराया गया स्टाल


समूह के बैंक लिंकेज बढ़ाने के दिए निर्देश
 


भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 2, 2020, 20:52 IST

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अहम भूमिका निभा रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन-प्रशासन द्वारा निरंतर   बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में  होशंगाबाद जिले में अनूठी पहल करते हुए कलेक्टर  होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह के निर्देशन में  स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्टाल उपलब्ध करवाया गया है।    कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने बुधवार 2 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में  स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विक्रय स्टॉल का भ्रमण किया एवं समूह की महिलाओं से चर्चा कर, निर्मित उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में भी समूह के स्टाल लगाने के निर्देश दिए।          कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने जिला पंचायत सीईओ एवं जिला प्रबंधक आजीविका मिशन को निर्देशित किया कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़  करने के लिये बैंक लिंकेज बढ़ाएं। स्कूल यूनिफार्म बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर समूह की महिलाओं को दें एवं इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी की जाए। समूह की महिलाओं को  मार्केट लिंकेज, नॉलेज लिंकेज और बैंक लिंकेज की जानकारी देते हुए लाभान्वित करने के प्रयास करें।        ग्राम जासलपुर के सरस्वती स्व-सहायता समूह एवं आजीविका स्टोर संचालन कर रही संगीता कटारे ने बताया की कलेक्टर परिसर  में आजीविका स्टोर लगाने से हमारे स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादो की अच्छी बिक्री हो पा  रही है, साथ ही हमारे उत्पादों को पहचान भी मिल रही है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। आजीविका मिशन जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि स्व-सहायता समूहों के लोकल उत्पादों को आमजन द्वारा पसन्द किया जा रहा है, इन उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये निरन्तर प्रयास किए  जा रहे हैं।


रोमित