रांची, जेएनएन। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां सभी 80 विधायकों ने मतदान किया। झाविमो विधायक प्रकाश राम का वोट रद करने की अपील की गई है, भाकपा माले विधायक ने वायदे के विरुद्ध भाजपा प्रत्याशी को फायदा पहुंचाया है, उन्होंने नोटा पर वोट दिया। कांग्रेस के प्रत्याशी धीरज साहू ने जीत पक्की होने का दावा किया है, शाम पांच बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। बंधु तिर्की ने क्रॉस वोटिंग होने का आरोप लगाया।
कांग्रेस प्रत्याशी धीरज साहू ने कहा कि भाजपा के इस खेल की अंदेशा उन्हें थी। भाजपा ने क्रॉस वोटिंग कराया। हालांकि उन्होंने जीत के लिए 27 का आंकड़ा छू लेने का दावा भी किया।
विपक्षी एकता को देंगे मजबूतीः शिवपूजन मेहता
बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता कांग्रेस नेताओं के साथ मतदान करने पहुंचे। कहा, विपक्षी एकता को देंगे मजबूती। कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मायावती के आदेश पर कांग्रेस प्रत्याशी धीरज साहू को वोट दिया। हालांकि पार्टी का एजेंट नहीं होने से अपना वोट किसी को नहीं दिखाया।
More Stories
क्या गुजरात में दलित राशन दुकानदार के साथ हुआ भेदभाव; तथ्यों की जांच
पीएम मोदी पर दानिश अली के जातिवादी अपशब्द ने बिधूड़ी को भड़काया: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
भारत के खिलाफ जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के पीछे फाइव आईज़ भागीदारों के बीच साझा की गई खुफिया जानकारी: कनाडा में अमेरिकी राजदूत