राजकोट। क्राइम ब्रांच ने मोरबी रोड पर बेडी के पास मध्यप्रदेश के खूंखार डाकू को पकड़ लिया है। उस पर 4 लाख का इनाम था। यह डाकू 6 साल से फरार था। यह जंगल में रहकर नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करता। इस डाकू का नाम रमेश मानसिंह मेड़ा भील है। दुष्कर्म की सूचना देने वाले की हत्या कर देता…
रमेश मेड़ा पर मध्यप्रदेश सरकार ने चार अलग-अलग इनामों की घोषणा कर रखी थी। यह जंगल में रहकर नाबालिग लड़कियों का अपहरण करता, फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे जंगल में छोड़ देता। इस संबंध में यदि कोई पुलिस को सूचना देता, तो वह उसकी हत्या कर देता। वह मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में रहता। उसके खिलाफ दुष्कर्म के 3, हत्या का एक और लूट के अनेक अपराध दर्ज हैं। उसे पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने कई टीमें बनाई थी।
पुलिस ने मजदूर बनकर पकड़ा
रमेश पिछले 10 दिनों से राजकोट आया था। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मजदूर का वेश धारण कर उस तक पहुंची। अब मध्यप्रदेश सरकार राजकोट पुलिस का इनाम देगी। रमेश इसके पहले अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ पुलिस स्टेशन के इलाके में लूट की कई वारदात की थी। गुजरात के भरुच जिले के करजण और जालाेद में वाहन चोरी के अपराध में पकड़ा जा चुका है।
More Stories
ओवरटेक के दौरान ट्राले में घुसेड़ी बस: डेनमार्क में मोटरसाइकिल-गिरते हुए, ड्राइवर का पैर कटा, 20 यात्री घायल 3 गंभीर
कोलकाता एसटीएफ ने 26/11 जैसी घटना को नाकाम किया, अभिषेक बनर्जी के घर, कार्यालय के आसपास रेकी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया |
राजधानी में चाकू का कहर: बदमाश ने बाइक सवारों को रचा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, ड्राइवर का बच्चा