Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP News : खुद को बताता है हिंदू… 10 दिन से भारत में पैदल घूम रहा ब्रिटिश नागरिक, योग पर लिखी ढेरों किताबें

Default Featured Image

सुनील साकेत, आगरा: यूपी के आगरा में एक ब्रिटिश नागरिक बदहवास हालात में घूमता मिला। जानकारी पर उसने पर्यटन पुलिस को बताया कि वह योगाचार्य है। उसने कई किताबें लिखी हैं, हिंदू धर्म से प्रेरित होकर वह भारत आया था, लेकिन रास्ता भटक गया और पैदल यात्रा करते हुए आगरा पहुंच गया। पुलिस ने नागरिक की जानकारी ब्रिटिश दूतावास को भेज दी है। पर्यटन पुलिस विदेशी नागरिक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद (ताज सुरक्षा) ने बताया कि भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक श्याम इंड्रिच बुटुक लाल मेहता इंग्लैंड से भारत भ्रमण के लिए आया था। 16 फरवरी को ऋषिकेश से लखनऊ के लिए एक टैक्सी में सवार हो गया। रास्ते में नूरपुर कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप पर विदेशी नागरिक श्याम इंड्रिच ने टैक्सी रुकवाकर लंच करने की इच्छा जताई।

इसके बाद वह लौटकर टैक्सी चालक के पास नहीं पहुंचा और कस्बे की ओर निकल गया। टैक्सी चालक राजीव शर्मा ने नूरपुर थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसके बाद विदेशी नागरिक पैदल-पैदल भूमता हुआ आगरा तक पहुंच गया। 23 फरवरी को वह थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी क्षेत्र में मिला।

50-60 किताबें लिख चुका है
एसीपी अरीब अहमद ने बताया कि विदेशी नागरिक ब्रिटिश की अंग्रेजी भाषा में बात करता है। उसकी भाषा जब पुलिसकर्मियों और अन्य को समझ नहीं आयी तो पर्यटन पुलिस को सूचना मिली। करीब 5 घंटे तक उससे बातचीत करने के बाद विदेशी नागरिक ने बताया कि वह योगाचार्य है। हिंदू सभ्यता और संस्कृति से प्रेरित है। उसने योग पर 50 से 60 किताबें भी लिखी हैं। जो कि ऑनलाइन प्रदर्शित हैं। विदेशी नागरिक अपने आप को योग गुरू बताता है।

पैरों में पड़ गए हैं छाले
एसीपी ने बताया कि 16 फरवरी से वह करीब 10 दिनों तक पैदल चलकर आगरा पहुंचा है। उसके पैरों में छाले पड़ गए हैं। उसके कपड़े फट गए हैं। हालात से वह मानसिक तौर पर अस्वस्थ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिक का वीजा 6 मई तक वैलिड है। उसके पुणे में भी उसके कई मित्र हैं। वह अपने आपको हिंदू मानता है और इसी से प्रेरित होकर वह भारत भ्रमण पर आता है।